• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पालमपुर में ऑफ कैंपस खोलेगा टेक्निकल यूनिवर्सिटी, शैक्षणिक परिषद ने रखा प्रस्ताव

Technical University to open off-campus in Palampur, Academic Council proposed - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की शैक्षणिक परिषद (एसी) की 31वीं बैठक कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पालमपुर में स्थित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज में टेक्निकल यूनिवर्सिट का ऑफ कैंपस खोलने का प्रस्ताव रखा गया। यूनिवर्सिटी का ऑफ कैंपस में इंजीनियरिंग के कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है, जिसे अब प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। साथ ही प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में पीएचडी शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिसे लागू करने के लिए अधिष्ठाता शैक्षणिक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करने को स्वीकृति दी। इसके अलावा शैक्षणिक परिषद ने विभिन्न विषयों के नए पाठ्यक्रम को भी मंजूरी प्रदान की गई, जो बोर्ड ऑफ स्टडीज में पारित किए गए हैं। कुलपति ने कहा कि सभी इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित अन्य स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों को नया पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। जिसमें चार साल की इंटीग्रेटेड डिग्री करने का प्रावधान रखा गया है, जिसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है।
यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक परिषद की बैठक में कुलसचिव अनुपम कुमार, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव, एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित अवस्थी सहित, प्रो. दीपक बंसल, प्रो. हिमांशु मोंगा, डॉ. विनय ठाकुर, डॉ. एल राजू, प्रो. उमेश राठौर, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. एसपी गुलेरिया, डॉ. गुरविंदर सिंह उपस्थित रहे, जबकि प्रो. मनोज शर्मा, प्रो. मुनीष वशिष्ठ ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े थे।
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में गुरुवार को बी-फार्मेसी के लिए काउंसिलिंग में 115 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई है, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थानों में 31 जुलाई सायं 4:00 बजे तक रिपोर्ट करनी होगी, जो तय समय अवधि में संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी।
अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि अब बी-फार्मेसी की खाली सीटें को भरने के लिए स्पॉट काउंसिलिंग होगी। 31 जुलाई के बाद सभी शिक्षण संस्थानों से खाली सीटों का ब्यौरा आने के उपरांत स्पॉट काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Technical University to open off-campus in Palampur, Academic Council proposed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, himachal pradesh, technical university hamirpur, vice chancellor, prof shashi kumar dhiman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved