• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुजानपुर अस्पताल में अब मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं : मुकेश

Sujanpur Hospital will now have better facilities: Mukesh - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कामगार यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा सचिव युवा कांग्रेस हमीरपुर मुकेश कुमार ने कहाकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता का परिणाम है कि उन्होंने सुजानपुर अस्पताल में बिस्तरों की संख्या के साथ ही यहां पर विभिन्न पदों की संख्या को भी बढ़ा दिया है,जिससे इसका लाभ हमीरपुर के साथ ही मंडी व कांगड़ा जिला के लोगों को भी मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। जिनके प्रयासों से यह संभव हो पाया है। अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर 50 से 100 तथा 35 में पद नए सृजित किए जा रहे हैं। युवा नेता मुकेश कुमार ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है तथा वह व्यवस्था परिवर्तन के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य की परवाह किए बिना भी वह जनहित के कार्यों में लगे हुए हैं तथा इसी क्रम में उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी सौगात दी है। सुजानपुर के नागरिक अस्पताल की बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी है। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियां के 35 पदों को सृजित करने के लिए भी मंत्रिमंडल की बैठक में हरी झंडी प्रदान कर दी है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री अन्य क्षेत्रों की तरह ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को भी सौगात प्रदान कर रहे हैं जिसमें टोनी देवी में डिग्री कॉलेज भी एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क से लेकर हर क्षेत्र में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र को अग्रणी बनाना चाहते हैं और इसी क्रम में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को भी नई सौगातें प्रदान की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sujanpur Hospital will now have better facilities: Mukesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, all india congress workers union, himachal pradesh vice president, former lok sabha secretary youth congress, mukesh kumar, chief minister, thakur sukhwinder singh sukkhu, foresight, increased, beds, sujanpur hospital, various posts, benefit, people, hamirpur, mandi, kangra districts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved