• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तकनीकी विवि में खाली सीटों को भरने के लिए होगी स्पॉट काउंसलिंग

Spot counseling will be done to fill vacant seats in Technical University - Hamirpur News in Hindi

- 31 अगस्त और 6 सितंबर को संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी स्पॉट काउंसलिंग हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (यूजी) विषयों में खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करने का फैसला लिया है। स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही आयोजित की जाएगी, जिन शिक्षण संस्थानों में यूजी व पीजी विषयों में सीटें पूरी नहीं भरी हैं। बीटेक (डायरेक्ट व लेटरल एंट्री) बी फार्मेसी (डायरेक्ट व लेटरल एंट्री), बी आर्क, एमबीए, एमसीए, एमबीए पर्यटन, एमटेक, एम फार्मेसी, बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए में खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
वहीं, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और एमए/एमएससी योग में खाली सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग छह सितंबर को तकनीकी विवि परिसर में होगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव ने कहा कि उपरोक्त यूजी व पीजी विषयों में काउंसलिंग के बाद कई सीटें खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए अंतिम राउंड अर्थात स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही उपरोक्त तिथि को होगी। स्पॉट काउंसलिंग भी न्यूनतम योग्यता की मेरिट के आधार पर होगी। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि पात्रता से संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि जल्द ही खाली सीटों का ब्यौरा वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Spot counseling will be done to fill vacant seats in Technical University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: spot counseling, will be done, to fill vacant seats, in technical university, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved