• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया है : डॉ. अग्निहोत्री

Specialist doctors have been deployed to strengthen health services: Dr. Agnihotri - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर । प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया है ताकि लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके घरों के नजदीक उपलब्ध हो और उन्हें वेवजह बड़े अस्पतालों में न जाना पड़े। बड़े स्वास्थ्य संस्थानों से अनावश्यक रोगियों की भीड़ कम हो और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवता में सुधार हो सके। यह बात सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने एक बैठक के दौरान बीएमओ व अभी हाल ही में नियुक्त हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की सरकार ने सिविल अस्पताल नादौन, टौणी देवी व भोरंज में गायनी, एनेस्थीसिया, चर्म रोग, मेडिसन, सर्जरी व एक्स-रे विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
सभी बीएमओ इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए सभी अनावश्यक सामग्री व संसाधन उपलब्ध करवाए ताकि स्थानीय जनता को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ शीघ्र मिलना शुरू हो सके । उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅक्टरों को सामान्य प्रसूति को अपने-2 संस्थानों मे बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने इन प्रसूता महिलाओं को पीपीआयु सीडी लगवाने के लिए तैयार करने की सलाह दी।
डाॅ. अग्निहोत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा को बढ़ाने के उदेश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकों को सप्ताह में एक बार साथ लगते अन्य ब्लॉकों में भेजा जाएगा ताकि सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा जरूरतमंद लोगों को मिल सके।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय जगोता, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनील वर्मा , सभी स्वास्थ्य खंडों के बीएमओ, सूचना शिक्षा सम्प्रेषण अधिकारी सुरेश शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Specialist doctors have been deployed to strengthen health services: Dr. Agnihotri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: specialist doctors, have been deployed, to strengthen health services, dr agnihotri, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved