• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहीदी स्मारक का दाड़ी में शीघ्र निर्माण करवाए सरकार: कालिया

Shaheedee Smarak Ka Daadi should be constructed soon Govt.: Kalia - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाए ताकि इस वर्ग को राहत मिल सके। यह बात स्वतंत्रता सेनानी एवं उतराधिकारी कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने यहां जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि सरकारी शहीदी स्मारक का निर्माण दाड़ी में शीघ्र करवाए, आरक्षण 2 से 4 प्रतिशत किया जाए। कालिया ने कहा कि सरकारी विभागाें में आरक्षण के बैकलॉग को शीघ्र भरा जाए, स्वतंत्रता सेनानी के अनुसूचित जाति के आरक्षण को खत्म कर सिर्फ एक ही आरक्षण किया जाए। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों की बेटियों को विधवाओं के बराबर पेंशन देने की मांग भी प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने बताया कि इन सभी मांगों का पत्र मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को नादौन विस के दौरे के दौरान सौंपा भी गया था, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही इन मांगों पर विचार-विमर्श कर इन्हें पूरा किया जाएगा। कालिया ने सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की दोहतियों और दोहतों का सरकारी नौकरी में आरक्षण प्रदान कर दिया है, जिस उन्होंने मुख्यमंत्री का भी आभार जताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shaheedee Smarak Ka Daadi should be constructed soon Govt.: Kalia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, himachal pradesh, freedom fighters welfare board, constituted soon, relief, purushottam kalia, state president, freedom fighters and successors kalyan sangh, press statement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved