• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूली छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व गणित विषय प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, प्रहास व ओजस प्रथम

School students showed talent, humor and ojas first in science and mathematics subject competitions - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। राजकीय बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान और गणित विषय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूली छात्रों ने अलग-अलग वर्गों में विज्ञान डेक्लमेशन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड जैसी विधाओं में प्रतिभा दिखाई। स्थानीय स्कूल की प्रिंसिपल नीना ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 10 स्कूलों के 110 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग वर्गों में भाग लिया। जूनियर वर्ग के विज्ञान प्रश्नोत्तरी में हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र प्रहास व ओजस प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल स्कूल के छात्र कशिश व वंश द्वितीय व सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र,छात्राएं अनमोल व मुस्कान तृतीय रही। सीनियर वर्ग के विज्ञान प्रश्नोत्तरी में हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्राएं आर्ची व याशिता प्रथम, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्राएं गौरी व शिवांगी द्वितीय , गुरुकुल पब्लिक स्कूल बड़ू के छात्र शिवा व अध्याल तृतीय रहे। इसी तरह जूनियर वर्ग के गणित प्रश्नोत्तरी में हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र आदित्य शर्मा व अंदिता ठाकुर प्रथम,राजकीय माध्यमिक विद्यालय कन्या स्कूल की छात्राएं मन्नत व आस्था द्वितीय,गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्राएं अगम्य शर्मा व नव्या शर्मा तृतीय रहीं! सीनियर वर्ग के गणित प्रश्नोत्तरी में राजकीय माध्यमिक स्कूल कन्या छात्राएं कुशम व श्रद्धा शर्मा प्रथम, हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र शुभम ठाकुर व तशु कटोच द्वितीय व के की स्कूल की छात्राएं तनवी व आदित्य तृतीय रहे । गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र आयुष प्रथम, के की पब्लिक स्कूल की छात्रा शालिनी द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल के छात्र आदर्श तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल के छात्र सौम्या पटियाल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल हमीरपुर की छात्र वारिश द्वितीय,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या हमीरपुर की छात्रा सुप्रिया तृतीय रहे। विज्ञान डैक्लमेशन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल के छात्र आयन चोपड़ा प्रथम, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियंका शर्मा द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल के छात्र शगुन गुलेरिया तृतीय स्थान पर रहे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार ने सम्मानित किया । विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्विनी चमबयाल ,विकेश कौशल , विपिन कुमार , मनजीत कुमार, अतुल कुमार अनिल भरवाल,अजय कुमार भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-School students showed talent, humor and ojas first in science and mathematics subject competitions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, government children\s senior secondary school, competitions, science quiz, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved