• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनपीए बहाली की मांग कर रहे हड़ताली डाॅक्टरों के समर्थन में उतरी भरेड़ी क्षेत्र की जनता

People of Bharedi area came out in support of the striking doctors demanding restoration of NPA - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। डाॅक्टरों की अढ़ाई घंटे की हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गई है, वहीं दूसरे दिन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी में डाक्टरों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान प्राथमिक अस्पताल भरेड़ी में उपचार करवाने आए मरीज और उनके साथ आए तीमारदार भी डाक्टरों के समर्थन में आगे आए। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों ने कहाकि सरकार को डाक्टरों की मांगे माननी चाहिए। इनकी यह जायज मांगे हैं। सरकार इन मांगों को जल्द पूरा करें, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के परिसर में पेन डाउन हड़ताल कर रहे डाॅक्टरों के साथ भरेड़ी क्षेत्र की जनता भी दिखी, जो यहां पर उपचार कराने आई थी। बाकायदा इस दौरान डाक्टरों ने भी मरीजों और तीमारदारों से समर्थन मांगा। लोगों ने पूरी तरह से डाक्टरों का समर्थन किया और सरकार से मांगे पूरी करने की मांग की है। भरेड़ी अस्पताल के डॉ वेंकटेश्वर ने कहा कि एनपीए बहाल को लेकर अढ़ाई घंटे प्राथमिक अस्पताल भरेड़ी में आज दूसरे दिन भी डाक्टरों की स्ट्राइक रही। जब तक सरकार मांगों को नहीं मानती है, तब तक अढ़ाई घंटे की पैनडाउन हड़ताल जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People of Bharedi area came out in support of the striking doctors demanding restoration of NPA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, doctors strike, primary health center bharedi, patients\ support, government demands, healthcare, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved