• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पनोह और आंसला गांवों में लोग उल्टी दस्त की चपेट में, विभाग ने बांटी दवाइयां

People in Panoh and Aansla villages are suffering from vomiting and diarrhea, department distributed medicines - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। जिले के पनोह और अंसला गांवों के लोग उल्टी-दस्त का प्रकोप शुरू हो गया है। यहां पर तकरीबन दो दर्जन मरीज इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग ने स्रोत और अन्य पानी के भंडारों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। विभाग ने वहां मेडिकल ऑफिसर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। ताकि वे पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप समय-समय पर करते रहें। उन्हें दवाइयां भी मिल सकें। स्वास्थ्य विभाग सुजानपुर के अधीन इन गांवों में उल्टी और दस्त के मरीज किस तरह पीड़ित पाए गए और इसके पीछे का कारण क्या है इसको लेकर विभाग मरीजों से जानकारी जुटा रहा है। उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी जाएगी। गांव में संजना कुमारी, उमा, सौरभ, शकुंतला, अंशुल, अनीता, पिंकी, कमला देवी सहित करीब 25 मरीज सामने आ चुके हैं। वहां पानी के भी सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। इधर सीएमओ डॉ आर के अग्निहोत्री और बीएमओ डॉ राजकुमार ने भी इन गांवों का दौरा कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। वहां दिशा निर्देश दिए कि जो भी ने मरीज सामने आएंगे, उन्हें तुरंत दवाइयां उपलब्ध हों, इसका स्टॉक संबंधित अस्पताल में भेज दिया गया है। उनका कहना है कि स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है।
शुक्रवार को कुछ मरीज सामने आए थे, उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में कोई भी भर्ती नहीं है। इस बीमारी के कर्म का पता लिए गए सैंपलों की जांच के बाद ही चल पाएगा। लेकिन यह बीमारी यदि आगे और बड़ी तो समस्या हो सकती है। फिलहाल विभाग इस पर कंट्रोल मान कर चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People in Panoh and Aansla villages are suffering from vomiting and diarrhea, department distributed medicines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, outbreak, vomiting, diarrhea, panoh and ansala villages, district, nearly two dozen patients affected, health department, samples of source and other water reservoirs, sent for investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved