• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपावली पर पेंशनर्स ने लंबित देय आर्थिक लाभ न जारी करने पर सरकार के प्रति जताया रोष

On Diwali, pensioners expressed anger towards the government for not releasing pending financial benefits - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की जिला इकाई की बैठक सोमवार को पेंशनर भवन हमीरपुर में जिला प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में हुई। इकाई के महासचिव शंभू राम जसवाल ने बताया कि बैठक में सरकार के प्रति निराशा व्यक्त की गई कि सरकार द्वारा न तो 15 अगस्त और न ही दीपावली के अवसर पेंशनर्स के लम्बित देय आर्थिक लाभ जारी कर पाई है। जबकि पेंशनर्ज पूरी उम्मीद लगाए बैठे थे कि कम से कम सरकार इस बार महंगाई भत्ता की किश्तें अवश्य ही जारी करेगी। वहीं पेंशनर्स के पेंशन संशोधन का लाभ न मिल पाने, बाकाया राशि का भुगतान न हो पाने, लीब-एनकैशमेंट, ग्रैच्युटी का भुगतान न मिल पाने हेतु सरकार से गम्भीरता से मामला उठाने हेतु संघ पदाधिकारियों पर दवाब बनाया गया। इसके अलावा पेंशनर्स को आयकर सिस्टम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई कि उन्हें इस वित्तीय वर्ष में कौन सा सिस्टम लाभकारी रहेगा। जिन पेंशनर्स ने अपने जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय में जमा नहीं करवाए हैं। वे अविलंब अपने प्रमाण पत्र जमा करवाएं।
ज़िला प्रधान द्वारा पेंशनर्स की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश इकाई से लम्बित मुद्दों पर रणनीति बनाने हेतु चर्चा का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कराह निवासी किशोरी लाल शर्मा सहित अन्य पेंशनर्स के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
ज़िला प्रधान केसी गौतम, भोरंज के महासचिव राज कुमार पटियाल, बिझड़ी ब्लॉक प्रधान नरेन्द्र बन्याल, हमीरपुर ब्लाॅक प्रधान देवराज पटियाल, वरिष्ठ उपप्रधान रंज़ीत सिंह ठाकुर, निर्माण कमेटी अध्यक्ष सालीग्राम ठाकुर, दीप चन्द शर्मा, बालकृष्ण जसवाल, राम चन्द कटोच, जैसी राम पुरी, रोशन लाल पटियाल, सन्तोष कटोच, कर्म चन्द कानूनगो, कमलजीत सिंह चन्देली, प्रेम चन्द शर्मा, जोगिंद्र पुण्ड़ीर, सुभाष कानूनगो, मदन लाल शर्मा, शक्ति चन्द, भूपेन्द्र मोहन दत्ता, कृष्ण दत्त शर्मा, अजीत सिंह बन्याल सहित अन्य कई पेंशनर्स भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On Diwali, pensioners expressed anger towards the government for not releasing pending financial benefits
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, district unit, him anchal pensioners\ association, meeting, monday, district head, kc gautam, pensioner bhawan, general secretary, shambhu ram jaswal, disappointment, government, august 15, diwali, pending financial benefits, pensioners, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved