• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनहित नहीं मित्रहित कांग्रेस के लिए सर्वोपरि: अनुराग ठाकुर

Not public interest but friends interest is paramount for Congress: Anurag Thakur - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में रोपा (वणी), पांडवीं, ताल, बाड़ी फरनोल व हमीरपुर शहर वार्ड नंबर 10, में जनसभा व जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में कई चुनावी नुक्कड़ सभाएं कीं। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 18 महीनों से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता, अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता की बजाए यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है। जहां जनहित नहीं मित्रहित सर्वोपरि हैं। सरकारी मशीनरी का जितना दुरुपयोग इस सरकार में हुआ, हिमाचल ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। हिमाचल की मित्रों की सुक्खू सरकार 3 उपचुनावों में अपनी पराजय को देखते हुए अराजकता पर उतर गई। कांग्रेस की सरकार में गरीब पैसे- पैसे को तरस रहे हैं, पर यह 'मित्रों की सरकार' उनकी भलाई करने की बजाए अपने मित्रों के करोड़ों रुपए के कर्ज माफ करने में लगी है। कांगड़ा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक सिर्फ मित्रों के लिए काम करने के लिए लगा दिया गया है। कांग्रेस ने मित्रों को लाभ पहुंचाने के अलावा पिछले 18 महीने में कुछ नहीं किया।
ये पहला चुनाव है जहां कोई सरकार बिना उपलब्धि के जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है। ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार तीनों विधानसभा जहां उपचुनाव हो रहे हैं, वहां व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों को डराने और धमकाने का काम कर रही है।
पिछले सात दिनों में उन तीन विधानसभा क्षेत्रों में 1000 से ज्यादा छोटे दुकानदारों और व्यापारियों का चालान काटा जाना दिखाता है कि कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों के खिलाफ अराजकता का मोर्चा खोल दिया है। मोदी सरकार ने तीन बार पेट्रोल और डीजल का दाम कम किया, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के 6 महीनों में ही दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। जनसभाओं के दौरान प्रत्याशी आशीष शर्मा और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not public interest but friends interest is paramount for Congress: Anurag Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, former union minister, mp anurag thakur, public meeting, public relations\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved