• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नरेली की महिला ने अश्लील हरकतें करने और गाली-गलौच लगाया आरोप

Narelis woman accused of indecent acts and abuse - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। नरेली गांव की सोमा देवी ने एक व्यक्ति पर उससे अश्लील हरकतें करने और अश्लील गालियां देने बारे सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि सोमा देवी ने गांव के ही रंजन कुमार पर अश्लील हरकतें करने और अश्लील गालियां निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। वहीं कैहडरु गांव की आशा देवी ने कुछ लोगों पर उसकी रेहड़ी का शैड तोड़ने का आरोप लगाया है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने अपने घर के पास फल, नारियल की रेहड़ी लगा रखी है, इसी बात को लेकर विजय लक्ष्मी नाम की एक औरत और उसका पति अजय कुमार, देवर राम कुमार, श्याम कुमार, विनोद कुमार ने शाम को इसके ऊपर हमला किया और रेहडी का शैड तोड़ने लगे। विनोद कुमार ने धमकी दी कि अपनी रेहड़ी हटाओ, नहीं तो सारा परिवार खत्म कर दूंगा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Narelis woman accused of indecent acts and abuse
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, soma devi, nareli village, lodged complaint, sadar police, obscene acts, abusing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved