• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम के सुरक्षा चक्कर में चूक, हेलीकॉप्टर लैंड करने पहुंचा और नीचे आ गए पशु

Mistake in CMs security affair, helicopter reached to land and animals came down - Hamirpur News in Hindi

- कुछ समय तक ऊपर उड़ता रहा हेलीकॉप्टर, बाद में हुआ लैंड हमीरपुर । हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने से पहले उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान सुरक्षा चक्कर में बड़ी चूक हुई है। भोरंज सबडिवीजन के तहत कजंयाण हेलीपैड पर जब महज 50 फीट ऊपर हेलीकॉप्टर पहुंचा तो वहां भारी संख्या में आवारा पशु पहुंच गए जिस कारण वहां सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। गनीमत तो यह रही की वहां जुटी भारी भीड़ में अफरा तफरी नहीं मची। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर 2:00 बजे के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा के समय हुए नुकसान का जायजा लेने और आपदा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए भोरंज विधानसभा क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान आ रहे थे। हेलीपैड पर कुछ ऊंचाई पर जब लैंड करने के लिए हेलीकॉप्टर पहुंचा तो वहां भारी संख्या में पशु लैंडिंग स्थल पर दौड़ने लगे। सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने उन्हें वहां से भगाया। मुख्यमंत्री के यहां हेलीपैड पर पहुंचने के समय भारी संख्या में लोग भी वहां जुटे हुए थे और आवारा पशु जब वहां से भागने लगे तो लोगों में भगदड़ तो नहीं मची लेकिन कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण जरूर हुआ।
हालांकि यहां इतने भारी सुरक्षा चक्कर के बीच हेलीपैड के मध्य यह पशु कैसे पहुंच गए और इन्हें हटाने के लिए पहले ही कार्यवाही क्यों नहीं हुई इसको लेकर वहां मौजूद कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं थे।
हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पायलट ने सोच समझकर करीब 1 मिनट तक लैंड करने की बजाय ऊपर ही उडाए रखा । जब पूरी तरह से पशु वहां से भगा दिए गए उसके बाद ही सुरक्षित तौर पर लैंडिंग हेलीकॉप्टर की करवाई गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mistake in CMs security affair, helicopter reached to land and animals came down
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mistake, in cms security, affair, helicopter, reached to land, and animals came down, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved