• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने किया सैनिक स्कूल का दौरा

Major General KP Singh, VSM visited Sainik School - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर । हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती) मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने वीरवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्कूल प्रबंधन, स्टाफ तथा कैडेटों के साथ बातचीत की। सैनिक स्कूल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेटों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान नैतिक मूल्यों और देशभक्ति के जज्बे पर विशेष बल दिया। उन्होंने कैडेटों को सैनिक स्कूल में उपलब्ध करवाई जा रही बेहतरीन सुविधाओं और अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन (नौसेना) मनोज कुमार महावर, हेडमास्टर और शिक्षकों ने मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम का स्वागत किया तथा उन्हें स्कूल की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major General KP Singh, VSM visited Sainik School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major general kp singh, vsm visited, sainik school, hamirpur, hp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved