• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुलदीप सिंह पठानिया ने लदरौर में किया केसीसीबी के एटीएम का उदघाटन

Kuldeep Singh Pathania inaugurated KCCB ATM in Ladour - Hamirpur News in Hindi

- कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की भी दी जानकारी हमीरपुर । केसीसीबी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि हमीरपुर और बिलासपुर जिलों की सीमा पर स्थित लदरौर कस्बे और बैंक के क्षेत्राधिकार के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को और सुविधाएं देने के मामले में कुछ दिक्कतें आ रही हैं जो समस्याएं हैं, उन्हें हल करने के लिए प्रयास जारी हैं। पठानिया ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के कुछ नियम ऐसे हैं जो इस समस्या को हल करने में आड़े आ रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए इन नियमों में छूट के लिए केसीसीबी प्रबंधन भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के साथ बातचीत कर रहा है। ताकि लदरौर जैसे सभी सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग भी केसीसीबी की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठा सकें।
पठानिया ने वीरवार को लदरौर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के एटीएम का उदघाटन भी किया।
स्थानीय लोगों और अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए विभिन्न सेवाओं के विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आने वाले समय में इन निर्णयों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
पठानिया ने कहा कि केसीसीबी के अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन से संबंधित अधिकांश मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया गया है, जिससे ये अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, बागवानों, पशुपालकों और अन्य आम लोगों तक बैंक की ऋण योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
विभिन्न विभागों की सब्सिडी योजनाओं के लाभार्थियों को केसीसीबी के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और बैंक के कारोबार में भी वृद्धि हो सके। कुलदीप सिंह पठानिया ने केसीसीबी की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी भी दी और सभी लोगों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य, अन्य पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kuldeep Singh Pathania inaugurated KCCB ATM in Ladour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kuldeep singh pathania, inaugurated kccb atm, in ladour, hamirpur, hp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved