• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंटस को बताया रक्षाबंधन का महत्व

Importance of Rakshabandhan told to students during Rakshabandhan program - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर । राजकीय कॉलेज हमीरपुर की एनएसएस इकाई द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। कार्यक्रम में ईश्वरीय यूनिवर्सिटी मांउटआबू से उर्मिला व उनके साथ आई हुई दीदियों ने भाग लिया। उर्मिला दीदी ने कला संकाय के स्टूडेंटस को रक्षा बंधन के महत्व के साथ-साथ सामाजिक सदभावना, एकता, दया, प्रेम इत्यादि पर अधिक बल दिया। उन्होंने 21 सामाजिक बुराइयों से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रत्येक स्टूडेंटस को दी ताकि प्रत्येक स्टूडेंटस अपने जीवन से इन बुराइयों का निराकरण कर सकें। इस अवसर पर सभी स्टूडेंटस को राखी भी बांधी गई।
कार्यक्रम में डॉ. उत्तम कुमार शर्मा, डॉ. एनडी खन्ना के अलावा एनएसएस स्वयं सेवी जागृति, अमिशा, रोहित, रजनी, अक्षय, प्रिया, नैना, ईशा, मनीष, कार्तिक, सौरभ व सुनील भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Importance of Rakshabandhan told to students during Rakshabandhan program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: importance of rakshabandhan, told to students, during rakshabandhan program, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved