• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार गांव के द्वारः 50 करोड़ से कराह में बनेगा प्रदेश का पहला राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

Government village gate: State first Rajiv Gandhi day-boarding school to be built in Karah with Rs 50 crores - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल मेें समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्त्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। लोग इन कल्याणकारी कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत कंज्याण गांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके तुरन्त निपटारे के आदेश दिए। सुक्खू ने जाहू में उप-तहसील, लदरौर में पुलिस चौकी, भरेड़ी में स्पोर्ट हॉस्टल, समीरपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पेयजल परियोजना लदरौर-पट्टा की डीपीआर बनाई जाएगी और राज्य सरकार इसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कंज्याण में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन खोलने तथा भोरंज कॉलेज में एमए हिंदी की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने जल विद्युत परियोजनाओं में राज्य के हितों को बेचा, जबकि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के हितों की लड़ाई को लड़ रही है। उन्होंने कहा कि लूहरी, धौलासिद्ध तथा सुन्नी जल विद्युत परियोजनाओं में अगर हिमाचल को रॉयल्टी नहीं मिली, तो इन परियोजनाओं का अधिग्रहण किया जाएगा।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन किए गए हैं तथा 102 कनाल भूमि पर 50 करोड़ रुपए की लागत से कराह में प्रदेश का पहला राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनने जा रहा है। एक साल के भीतर इस स्कूल के प्राइमरी सेक्शन को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार त्वरित कार्य करने में विश्वास रखती है, ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला के लिए सौभाग्य की बात कि यहां से दो मुख्यमंत्री बने।
इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, इंटक के राज्याध्यक्ष राजीव राणा, अतुल कड़ोहता, रामचंद्र पठानिया, कांग्रेस नेता राजेंद्र जार, प्रेम कौशल, पुष्पिंदर वर्मा, पवन ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
भोरंज में 150 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यासः
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवर को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं के उद्धाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने 45.51 करोड़ रुपए की लागत से बनी लगवालती-बमसन पेयजल योजना के सुधारीकरण, 8.34 करोड़ रुपए की लागत से बनी समीरपुर-मतलाणा भुआणा सड़क, 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बने भोरंज अस्पताल के नए भवन तथा 2.06 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में बने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ रुपए लागत की ब्यास नदी पर बनने वाली मलियां सधरयाण उठाऊ पेयजल योजना, जाहू में 16.58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजीव गांधी ग्रीन इंडस्ट्री एरिया, 6.09 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण, 3.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सम्मू ताल बस अड्डे, 2.58 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, 2.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति विभाग भोरंज के भवन एवं आवास तथा सम्मू ताल में 1.98 करोड़ रुपए की लागत से प्राकृतिक तालाब के सौंदर्यीकरण संबंधी परियोजना की आधारशिला रखी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने भोरंज के कराह में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन परियोजनाओं का क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा और भोरंज के विकास में यह सभी परियोजनाएं मील पत्थर सिद्ध होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government village gate: State first Rajiv Gandhi day-boarding school to be built in Karah with Rs 50 crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, state government, one year tenure, ambitious schemes, welfare programs, chief minister sukhwinder singh sukhu, sarkar gaon dwar program, kanjyan village, bhoranj assembly constituency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved