• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं के भ्रामक आंकड़ों से न हो गुमराह : केवल ठाकुर

Government should not be misled by the misleading figures of direct recruitment spokespersons: Kewal Thakur - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। सरकार सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं के भ्रामक आंकड़ों से गुमराह न हो। यह बात हैड मास्टर ऑफिसर कॉडर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव केवल ठाकुर ने यहां जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहाकि सीधी भर्ती वाले प्रवक्ता संघ की संख्या सिर्फ 9,000 है, जबकि 9,000 प्रवक्ता टीजीटी वर्ग से प्रमोट होकर आते हैं। इनका अपना संगठन हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ 1999 से मान्यता प्राप्त है। इनकी मुख्य मांग प्रवक्ता वर्ग के प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति हेतु वर्तमान 50 प्रतिशत पदोन्नति कोटे में से अपने लिए अलग 25 प्रतिशत कोटे की है। उक्त पदोन्नत प्रवक्ता मूल रूप से टीजीटी काडर का भाग हैं, इनमें से 2010 से पूर्व पदोन्नत प्रवक्ता हेडमास्टर भी बनते हैं। प्रदेश में इस समय टीजीटी की कुल संख्या 16,000 से अधिक है। इस प्रकार से यदि 972 हेडमास्टरों को शामिल किया जाए तो टीजीटी काडर 26,000 का बनता है, तो इस समूचे काडर को पदोन्नति हेतु प्रिंसिपल के सिर्फ 950 पद ही हैं।
अतः इस काडर के लिए पदोन्नति प्रतिशत मात्र 4 प्रतिशत ही है। लेकिन सीधी भर्ती वाला प्रवक्ता संघ बड़ी चतुराई से 26,000 के फीडिंग टीजीटी काडर को छोड़कर मात्र 972 हेडमास्टर की संख्या को ही सरकार के सामने प्रस्तुत करता है।
इस भारी भरकम काडर के कारण और पदोन्नति के कम अवसर होने के कारण एक टीजीटी अध्यापक 26 वर्ष टीजीटी के रूप में कार्य करने के उपरांत, 5 वर्ष तक मुख्य अध्यापक के रूप में सेवाएं देने के बाद 3 दशकों के सेवाकल के बाद प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत होता हैै। दूसरी तरफ 9000 के सीधी भर्ती वाले स्कूली प्रवक्ता के लिए प्रिंसिपल के लिए 950 पद सुरक्षित हैं।
संघ के नेताओं, कार्यकारी प्रधान दिल मोहम्मद, प्रदेश वित्त सचिव बहादुर सिंह मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण चंदेल, प्रदीप धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर जमवाल, दिलबाग राणा, प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज शर्मा, प्रेस सचिव रविदास, मुख्य संरक्षक विजय गौतम, मुख्य संगठन सचिव हरिमन शर्मा, संगठन सचिव प्रीतम कौशल, महासचिव जिला हमीरपुर संजीव ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप ठाकुर ने चेताया कि यदि सीधी भर्ती वाले प्रवक्ता संघ ने दोबारा गलत आंकड़े सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government should not be misled by the misleading figures of direct recruitment spokespersons: Kewal Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, misleading direct recruitment figures, head master officer cadre association state general secretary kewal thakur statement, direct recruited spokespersons association, promotion from tgt category, himachal pradesh promoted school lecturers association, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved