• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी लैब बंद, मरीजों को महंगे दामों पर बाहर करवाने पड़ रहे टेस्ट

Government lab closed, patients have to get tests done at expensive prices - Hamirpur News in Hindi

- पांच जिलों के कई क्षेत्रों के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं हमीरपुर । यहां स्थित डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में कई सामान्य और महत्वपूर्ण टेस्ट पिछले काफी अरस से नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को यहां इनकी सुविधा न मिल पाने के कारण प्राइवेट लैब में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने को विवश होना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह से यहां किडनी और लीवर से संबंधित टेस्ट सुविधा ठप पड़ी हुई है और अभी तक भी इन टेस्टों के लिए जरूरी टेस्ट किटें ही लैब में उपलब्ध नहीं हो पा रही है इन्हें कब यहां सप्लाई किया जाएगा अधिकारी भी बोलने को तैयार नहीं है।
जबकि यहां टेस्ट सुविधा लेने पहुंच रहे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या गरीब परिवारों से संबंधित उन लोगों के लिए है जो निशुल्क टेस्ट सुविधा के दायरे में आते हैं।
यही नहीं इस मेडिकल कॉलेज के भीतर ही एक प्राइवेट लैब भी स्थापित की गई है। जिसमें सरकारी टेस्ट रेट के आधार पर टेस्ट होते हैं वहां भी मरीज को यूरिन कल्चर करवाने के लिए रिपोर्ट लेने को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
इस टेस्ट को यहां से सैंपल लेकर बाहर भेजा जाता है लेकिन उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के बाद मरीजों तक पहुंच रही। जाहिर है यूरिन कल्चर करने की टेस्ट सुविधा इस लैब में भी उपलब्ध नहीं है। मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में टेस्ट सुविधा कब शुरू होगी इसको लेकर जब एमएस से बात करनी चाही तो वह उपलब्ध ही नहीं हो पाए।
बढ़ता जा रहा मरीजों का आंकड़ा;
इस मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हमीरपुर जिला के अलावा नजदीकी ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर जिलों कई क्षेत्रों से भी यहां मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यही कारण है कि यहां हर दिन 3000 से ज्यादा ओपीडी आईपीडी होती है।
यहां पहुंचे मैरिज कुलवंत सिंह, कुलभूषण शर्मा, रमेश अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह, कृष्ण चंद, राजेश कुमार, राकेश, विनोद चौधरी, कुलदीप ठाकुर, अनिल चौहान सहित कई मरीज और तीमारदारों का कहना है कि इस मेडिकल कॉलेज में पर्ची काउंटर भी दो ही है जहां लंबी-लंबी कतारें मरीजों की लगी रहती है।
उन्हें बढ़ाया जाना चाहिए। सरकारी लैब में किडनी और लीवर से संबंधित टेस्ट आरएफटी , एलएफटी कंप्लीट नहीं हो पा रहे हैं। उनका कहना है कि जो प्राइवेट लैब भीतर खोली गई है वहां भी व्यवस्थाएं सुधारने की जरूरत है।
लोगों का कहना है कि वहां भी यूरिन कल्चर टेस्ट की रिपोर्ट लंबे समय के बाद मिल रही है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग उठाई है कि सरकारी लैब में हर टेस्ट सुविधा को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government lab closed, patients have to get tests done at expensive prices
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government lab closed, patients have, to get tests, done at expensive prices, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved