• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यातायात नियमों के उल्लंघन पर गलोड़ पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को किया जब्त

Galod police seized tractor and bike for violating traffic rules. - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। गलोड़ क्षेत्र में पिछले एक माह से युवाओं द्वारा अपनी वाईकों पर स्टंट बाजी करने की घटनाओं पर पुलिस ने ऐसे लोगों पर अपना शिकंजा कस दिया है पिछले एक सप्ताह में एक बाइक व एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है और हर रोज यातायात नियमों के उल्लंघन पर गलोड़ पुलिस का रवैया सख्त हो गया है। पुलिस की इस कार्रवाई का आम जनमानस ने स्वागत किया है निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने वालों पर भी पुलिस चौकन्नी हो गई है। गत दिवस भी गलोड़ पुलिस के प्रभारी द्वारा जब एक जीप को पुलिस चौकी के पास रुकने का इशारा किया तो वह रफू चक्कर होने लगा मगर सामने से गाड़ी आ गई और उसे रुकना पड़ा जब पुलिस ने इस गाड़ी नंबर एचपी 6121 की जानकारी जुटाई तो यह निजी गाड़ी सवारियां भरकर ले जा रही थी पुलिस ने इस गाड़ी का 11000 का चालान काटा मान और कुनाह खडड में ट्रैक्टर चालक भी ट्रैक्टर की नंबर प्लेट खोलकर अवैध खनन कर रहे हैं। ताकि किसी को ट्रैक्टर के बारे में जानकारी ना लगे ऐसे ही ट्रैक्टरों को भी गलोड़ पुलिस ने जब्त किया है बाइक सवार युवा भी रात के समय बाइक पर स्टंट बाजी कर रहे हैं नंबर प्लेट को यह युवा अलग-अलग झंडो की लड़ियां लगाकर ढक देते हैं ताकि कोई भी इनकी वाईक का नंबर पढ़ ना सके पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर चौकी प्रभारी विनय कुमार अत्री ने ऐसे एक बाइक सवार की बाइक को जब्त किया और विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है अभी हाल ही में गलोड़ जय गुग्गा टैक्सी यूनियन के चुनाव हुए हैं और नवनियुक्त कमेटी का गठन हुआ है जिसकी कमान विष्णु शर्मा को सौंपी गई है उन्होंने भी गलोड़ पुलिस की निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
चौकी प्रभारी विनय कुमार अत्री ने बताया कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समय समय पर अपना अभियान चलाती है आजकल बाइकों पर स्टंट बाजी की भी बातें सामने आ रही थी उस पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा किसी को भी कानून का उल्लंघन करने पर बक्शा नहीं जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Galod police seized tractor and bike for violating traffic rules.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, vaiko, stunt baazi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved