• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

Former Chief Minister Prem Kumar Dhumal honored martyr families - Hamirpur News in Hindi

- सरहद पर सैनिक तैनात तभी देशवासी घरों में सुरक्षित हमीरपुर । सरहद पर अगर सैनिक तैनात है तभी देशवासी अपने घरों में सुरक्षित अपनों के साथ रह रहे हैं इसलिए सैनिक का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता और सैनिक की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बहुत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने टोणीदेवी में आयोजित कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान हिमाचल के लगभग 52 सैनिकों ने प्राण न्योछावर करते हुए देश की रक्षा की थी। 1999 में जब यह युद्ध हुआ तब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई पहले ऐसे नेता हुए थे जो युद्ध भूमि पर पहुंच गए थे।
उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री होने के नाते वह भी उनके साथ युद्ध भूमि पर पहुंचे थे उस समय हिमाचल भाजपा के प्रभारी जो वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी वह भी हमारे साथ कारगिल युद्ध भूमि पर मौजूद रहे थे। सैनिकों की हिम्मत बढ़ाने के लिए उनके साथ युद्ध मोर्चे पर हम सभी उपस्थित हुए थे । उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को युद्ध भूमि पर उस समय जाने के लिए रोका गया था।
लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर युद्ध भूमि पर जाने का फैसला लिया था । पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने शहीद राकेश कुमार, दिनेश कुमार , राज कुमार, हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार जैसी राम, कैप्टन करमचंद के परिवारों को सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर कैप्टन राकेश गुडराल, सूबेदार मेजर सुदेश गुडराल, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजकुमार, हवलदार विजय कुमार, कैप्टन रवि कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, नायक सूबेदार भुवनेश्वर, कैप्टन मदन चौहान, सूबेदार राजीव कुमार आदि ने भाजपा का धूमल के समक्ष दामन थामा। कार्यक्रम में वीरेंद्र ठाकुर, विक्रम राणा, रणजीत सिंह, विनोद ठाकुर, अनिल व पवन भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Chief Minister Prem Kumar Dhumal honored martyr families
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former chief minister, prem kumar dhumal, honored, martyr families, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved