• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आदित्य शर्मा की मृत्यु पर किसान नेता दीपक शर्मा का बयान, ट्रंप पर मुकदमा दर्ज कराने की कही बात

Farmer leader Deepak Sharmas statement on Aditya Sharmas death, calls for filing a lawsuit against Trump - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक दीपक शर्मा ने ओमान के निकट समुद्री घटना में हमीरपुर के आदित्य शर्मा सहित तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए इसके लिए अमेरिका की कार्रवाई और केंद्र सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दीपक शर्मा ने कहा कि हमीरपुर के युवा आदित्य शर्मा सहित तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरा देश शोकाकुल है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां जिम्मेदार हैं और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। दीपक शर्मा ने कहा कि उनकी कानूनी टीम इस मामले का अध्ययन कर रही है तथा कानून के दायरे में रहते हुए संबंधित पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना पर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
किसान नेता ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और अमेरिका के प्रति उसके रुख की आलोचना करते हुए कहा कि देश महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जबकि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में पर्याप्त संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है।
दीपक शर्मा ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा मृतक नाविकों के परिवारों को न्याय और उचित सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने आदित्य शर्मा सहित सभी दिवंगत नाविकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
(नोट: उपरोक्त बयान अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक दीपक शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmer leader Deepak Sharmas statement on Aditya Sharmas death, calls for filing a lawsuit against Trump
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aditya sharma death, oman sea incident, indian sailors death, deepak sharma farmer leader, donald trump statement, india foreign policy criticism, hamirpur news, maritime accident india, legal action demand, himachal pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved