• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दर्जनों लोग एक साथ उल्टी दस्त पेट दर्द से त्रस्त, डायरिया फैलने का अंदेशा

Dozens of people simultaneously suffering from vomiting, diarrhea and stomach ache, fear of spread of diarrhea. - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। ग्राम पंचायत बारी सिकन्दर व गवारडू में उल्टी दस्त व पेट दर्द के दर्जनों मामले सामने आने पर क्षेत्र में डायरिया फैलने का अंदेशा लगाया जा रहा है। मिली जानकारी मुताबिक क्षेत्र के कई गांव में पानी पीने के बाद यह लोग बीमारी से ग्रसित हुए है जिनमे से तीन लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है और शाम तक तीन दर्जन के करीब मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी रिपोर्ट मिलते ही स्थिति पर कंट्रोल करने के लिए विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाकर रविवार को गवारडू, टपरे, टौणीदेवी,बारी मंदिर, छत्ररैल, चाहड़ वार्ड माहडे,घलोट के गांवों में भेजी। इन पैरामेडिकल कर्मचारियों ने लोगों को दवाइयां भी वितरित की है। लोगों का कहना है कि यहां गांवों को जो पेयजल योजना का पानी सप्लाई किया जा रहा है मटमैला है, विभाग ने पानी के सैंपल भी भरे हैं जिन्हें जांच को भेजा जाएगा।
बीएमओ डॉक्टर अवनीत शर्मा का कहना है कि लोगों से बात की गई है स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। इसे डायरिया फैलने की बात नहीं कहा जा सकता क्योंकि मरीज कम है। कर्मचारियों को गांव में भेजा गया है जहां लोगों को दवाइयां वितरित की जा रही है स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dozens of people simultaneously suffering from vomiting, diarrhea and stomach ache, fear of spread of diarrhea.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, vomiting, stomach ache, diarrhea\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved