• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एचपीओजी के अगले संस्करण में शामिल होंगे डोप टेस्ट : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर। देश में पहली बार राज्य ओलम्पिक खेलों का आयोजन कराने वाले हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ (एचपीओए) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कहना है कि इन खेलों के अगले संस्करण में डोप टेस्ट जैसी अहम चीज को भी शामिल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक खेलों (एचपीओजी) का आयोजन यहां 22 से 25 जून के बीच किया गया था। यह इन खेलों का पहला साल था और इसी कारण प्रतिस्पर्धा और जनभागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से डोप टेस्ट को शामिल नहीं किया गया था। अनुराग ने खेलों के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं की बात पर जोर दिया और कहा कि राज्य सरकारों को स्टेडियम और प्रशिक्षकों की कमी को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर डोप टेस्ट को लेकर खिलााड़ियों में जागरूकता फैलानी चाहिए। ऐसी दवाइयां या उस पदार्थ का सेवन न करें जिससे आपको परेशानी हो। यह बेहद अहम है। यह इन खेलों का पहला साल है, जिसमें हम लोगों की भागीदारी और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना चाहते थे। अगली बार जब इन खेलों का और बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा, तो इसमें डोप टेस्ट को भी शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dope Test will be included in the next edition of HPOG: Anurag Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dope test, anurag thakur, next edition of hpog, state olympic sports, hindi news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved