• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्युत परियोजनाओं को पावर कारपोरेशन को सौंपने पर चर्चा

Discussion on handing over power projects to Power Corporation - Hamirpur News in Hindi

-मुख्यमंत्री करें विचार, संघ ने जताया विरोध हमीरपुर। राज्य बिजली बोर्ड कनिष्ट अभियंता एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ ने कहा है कि विद्युत की निर्माणाधीन 4 विद्युत परियोजनाओं को पावर कारपोरेशन पावर लिमिटेड को सौंपने संबंधी निर्णय पर सरकार पुनः विचार करें। रविवार को हमीरपुर में संघ की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकेश राठी की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन चार विधुत परियोजनाओं में 15 मेगावाट साइकोठी-118 मेगावाट साइकोठी , 16 मेगावाट देवी कोठी 18 मेगावाट को हिमाचल सरकार द्वारा विद्युत बोर्ड से छीन कर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन पावर लिमिटेड को सौंपने के निर्णय के निर्णय से संघ सरकार के इस फैसले से खिलाफ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस फैसले पर दोबारा से समीक्षा करने की मांग उठाई है। राठी ने कहा की यह सभी परियोजनाएं क्रियान्वन के अंतिम चरण में हैं और इस स्तर पर इन परियोजनाओं को हिमाचल पावर कॉरपोरेशन पावर लिमिटेड में हस्तांतरित करना बिजली बोर्ड के लिए एक बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने इस मामले पर तर्क देते हुए कहा है कि इस हस्तांतरण से इन परियोजनाओं के निर्माण में भी देरी होगी। क्योंकि ऋण समझौते और एफसीए क्लियरेंस के हस्तांतरण में भी काफी समय लगेगा और इन परियोजनाओं के साथ जिन कर्मचारियों को हिमाचल पावर कॉरपोरेशन पावर लिमिटेड में स्थानांतरित किया जाएगा उन्हें सेवा सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ेगा। बैठक में बोर्ड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने में हो रही देरी को लेकर रोष प्रकट किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Discussion on handing over power projects to Power Corporation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, state electricity board, junior engineer, additional assistant engineer association, power corporation power limited, state president, mukesh rathi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved