• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुजानपुर को सीएम ने दिए विकास के कई तोहफे : कांग्रेस

CM gave many gifts of development to Sujanpur: Congress - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर । पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में यहां के भाजपा नेता मुख्यमंत्री से मधुर संबंध बनाकर सुजानपुर को विकास के तोहफे दिलवाने की बजाय यहां के विकास में अड़ंगा लगाते रहे और अब कांग्रेस शासन में इन छूटभैया भाजपा नेताओं को अब सुजानपुर में मुख्यमंत्री के आने या ना आने की बड़ी चिंता सता रही है। यह बात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंदर ठाकुर और सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश ने यहां जारी पेस बयान में कही। इन नेताओं ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 5 साल के शासन के दौरान यहां के भाजपा नेता सुजानपुर को एक भी विकास का बड़ा तोहफा अपनी सरकार से नहीं दिलवा पाए और सिर्फ चुनावी घड़ी में मुख्यमंत्री से पूर्व वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए आधे अधूरे भावनाओं के फीते कटवाकर फूले नहीं समाते रहे। इन नेताओं ने कहा कि चुनावों के आसपास सुजानपुर में बिना बजट के आईपीएच और बिजली विभाग का डिवीजन खोलने की आधी अधूरी घोषणा करवाना भी यहां की जनता की आंखों में धूल झोंकने की तरह था। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इसी साल 5 मार्च को जब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सुजानपुर के होली महोत्सव पर आए तो स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा के आग्रह पर उन्होंने सुजानपुर के सिविल अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाकर इसे 100 बेड करने , पुराने बमसन क्षेत्र के टोनी देवी में नया डिग्री कॉलेज खोलने, सुजानपुर डिग्री कॉलेज में अर्थशास्त्र और अंग्रेजी में नई एमए कक्षाएं शुरू करने, जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के डीनोटिफाई कार्यालय को दोबारा खोलने की न केवल घोषणा करवाई बल्कि इन्हें अब अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सुजानपुर में अब फिर से विकास का पहिया तेजी से दौड़ने लगा है जिससे भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM gave many gifts of development to Sujanpur: Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm, gave many gifts, of development, to sujanpur, congress, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved