• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनआईटी घोषित रिजल्ट का मामला ; आउटसोर्स स्टाफ को मेरिट में नहीं मिली ज्यादा तरजीह

Case of NIT declared result; Outsourced staff did not get much preference in merit - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। स्थानीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में करीब एक दशक के बाद शुरू हुआ भर्ती प्रक्रिया का प्रोसेस आउटसोर्स स्टाफ के लिए ढकोसला ही साबित हुआ है। वजह यह रही कि संस्थान ने ली गई परीक्षा का जो परिणाम घोषित किया है, उसमें तीन-चार लोगों को ही मेरिट सूची में देखकर परीक्षा देने वाले आउटसोर्स स्टाफ में बेचैनी फैल गई है। उम्मीद थी किसी परीक्षा में उनके साथ न्याय होता क्योंकि पिछले लंबे समय से भेजी पगार पर इस संस्थान में काम चला रहे थे, उससे उनका गुजारा भी नहीं हो पा रहा है। अब क्योंकि रेगुलर आधार पर यह नई नियुक्तियां होनी है, इसके लिए जो शर्तें तय की गईं थीं, उनके आधार पर ज्यादातर आउटसोर्स कर्मचारीयों को केवल मायूसी ही हाथ लगी है। लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारी के सहारे चल रहे इस संस्थान की भीतरी व्यवस्था में अभी तक कामकाज में सब कुछ ठीक चल रहा था। मौजूदा डायरेक्टर की नियुक्ति के बाद रेगुलर अप्वाइंटमेंट्स का सिलसिला शुरू हुआ और उसी के तहत यह परीक्षा कुछ समय पहले आयोजित की गई थी। बुधवार को इसका रिजल्ट निकला। लेकिन रिजल्ट देखकर आउटसोर्स कर्मचारी भविष्य को लेकर परेशान हैं। सूची में 12 से 15 लोग ही शामिल हुए हैं। जबकि आउटसोर्स का तकरीबन 50 लोगों का स्टाफ है। क्लर्कल और टेक्निकल दोनों में यह कर्मचारी काम कर रहे हैं।
अच्छे खासे स्किल्ड यह कर्मचारी इस मामले को अब मंत्रालय से उठाने वाले हैं उनका कहना है कि स्किल्ड कर्मचारियों को नजर अंदाज किया जा रहा है। उनके पास बेहतर एक्सपीरियंस होने के बावजूद भी जो रिजल्ट घोषित किया गया है। उसमें किन कारणों से नजरअंदाज किया गया इसका हवाला भी मंत्रालय तक पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं। क्या है विवाद की जड़; दरअसल में संस्थान ने इस भर्ती प्रक्रिया में जो पद विज्ञापित किए थे। उसमें अलग-अलग उनका हवाला नहीं दिया था। ऐसा नहीं बताया गया था कि किस-किस बिंग में कितने पद खाली हैं। जिन्हें भरा जाना है। मसलन मैकेनिक सिविल इलेक्ट्रॉनिक्स या अन्य विभाग की।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में यह तय किया गया है कि इसका हवाला भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के समय जो विज्ञापन जारी होगा, उसमें दिया जाएगा। इसी को लेकर सारे सवाल खड़े हुए हैं। उधर संस्थान की रजिस्टर से बात नहीं हो पाई क्योंकि उन्होंने फोन पिक नहीं किया। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में टॉप किए हैं, उन पर ही विवाद अब खड़ा हो रहा है। क्योंकि ज्यादातर लोग बाहरी हैं।
एनआईटी ने पहली बार लिखित परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से करवाया। एनटीए नीट, जेईई जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं करवाती है। लेकिन एनआईटी ने क्लर्क की परीक्षा भी एनटीए के माध्यम से करवाई है। इसी वजह से इस परीक्षा पर अब बड़े सवाल खड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Case of NIT declared result; Outsourced staff did not get much preference in merit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, recruitment process, national institute of technology, decade, fraud, outsourced staff, results, examination, institute, merit list, uneasiness, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved