• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बड़सर के लिए करोड़ों के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी गति : इंद्र दत्त लखनपाल

Budget worth crores for Barsar will give impetus to development works: Indra Dutt Lakhanpal - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए के बजट का प्रावधान किया है। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क की अपग्रेडेशन के लिए प्लानिंग विभाग ने 2 फरवरी को 3-3 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट जारी किया है। इंद्र ने कहाकि क्षेत्र की इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों की अपग्रेडेशन से स्थानीय लोगों और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। दोनों सड़कों के लिए कुल 6 करोड़ रुपए का बजट जारी करने पर उन्होंने सीएम का भी आभार जिताया है। विधायक ने बताया कि बड़सर में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए भी सरकार ने 11 करोड़ रुपए जारी किए हैं। वडसर अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर 100 बेड का किया है। स्वास्थ्य केंद्र सलौणी की क्षमता बढ़ाकर 10 बेड की गई है और वडसर में आधुनिक बस अड्डे का भी निर्माण होगा।
इंद्रदत्त लखनपाल ने इन सभी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान ने भी मुख्यमंत्री का शुक्रिया किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Budget worth crores for Barsar will give impetus to development works: Indra Dutt Lakhanpal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, badsar mla, indradutt lakhanpal, state government, budget provision, crores of rupees, financial year, development, planning department, additional budget, upgradation, badsar-dhaneta, badsar-shahtlai road, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved