• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोल्हू सिद्ध के पास एन एच निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही, चलती कार पर गिरे पत्थर, एक घायल

Big negligence of NH construction company near Kolhu Siddh, stones fell on moving car, one injured - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। हमीरपुर अवाहदेवी सरकाघाट वाया टोणी देवी बन रहे एन एच 3 पर आज करीव 10 बजे एक बड़ा हादसा होते होते बचा, गनीमत ये रही की पहाड़ी से गिरा पत्थर गाड़ी के शीशे तोड़ व्यक्ति की बाजु से टकराया, अगर कहीं सिर से लगा होता तो जान भी जा सकती थी। ढांगू निवासी आचार्य संजीव शर्मा ने बताया कि वो पाठ करने के लिए समीरपुर जा रहे थे। कोल्हू सिद्ध के पास पहाड़ी पर एन एच के लिए बड़ी पोकलेन मशीन से कटान हो रहा है व उन्हें सड़क से गुजरने का इशारा किया गया, जिस पर वो गाड़ी लेकर गुजर रहे थे तभी पत्थर उनकी गाड़ी पर गिरने लगे। इससे उनके दोनों बाजुओं में चोट लगी और गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। हैरानी कि बात है कि हाईवे बना रही कंपनी के पास ट्रैफिक रोकने व चलाने के लिए ना तो लाल व हरे रंग के सिग्नल है और ना ही ट्रैफिक रोकने वाले मजदूरों के पास वर्दी। मौके पर पहुंचने पर ये बात सामने आयी कि हाथों से इशारा किया गया था लेकिन पोकलेन ऑपरेटर ने इशारा देखा ही नहीं। कंपनी की इस लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे एन एच निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भी नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई कि जाएगी और सिग्नल भी मजदूरों को दिए जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big negligence of NH construction company near Kolhu Siddh, stones fell on moving car, one injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, nh 3, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved