• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में पहली बार बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

Badminton competition organized for the first time in national level Holi festival - Hamirpur News in Hindi

- अंडर 17 मुकाबले में शिवांश राणा और प्रज्ञा वर्मा - विभिन्न वर्गों में जिला के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया हमीरपुर । राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की आयोजन समिति द्वारा पहली बार बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला भर के विभिन्न वर्गों के लगभग 50 के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक आयोजित की गई जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में नेशनल व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार से रहे। लड़कों के अंडर 17 सिंगल मुकाबले आयोजित किए गए जिसमें प्रथम स्थान शिवांश राणा द्वितीय स्थान अकशोब तृतीय स्थान देवांशु जम्वाल रहे, अंडर-19 बॉयज सिंगल में प्रथम स्थान शिवांश, द्वितीय स्थान शिवांश राणा, तृतीय स्थान आर्यन डोगरा ने हासिल किया।
सीनियर में सिंगल्स प्रथम स्थान शिवांश शर्मा, द्वितीय स्थान साहिल एवं तृतीय स्थान आर्यन डोगरा। अंडर-17 गल्र्स सिंगल प्रज्ञा वर्मा प्रथम, सरगम ठाकुर द्वितीय, श्रेया राणा तृतीय। अंडर-19 गल्र्स सिंगल प्रज्ञा वर्मा प्रथम, सरगम द्वितीय, श्रेया राणा तृतीय स्थान पर रहे।
पुरुष डबल्स 45 प्लस प्रथम गौतम और जसवीर द्वितीय, राजेंद्र शर्मा और प्रदीप, तृतीय माथुर और महेंद्र। सीनियर्स पुरुष डबल्स प्रथम देवानंद और साहिल शर्मा, द्वितीय मनीष यादव और मनीष सोनी, तृतीय मनोज अवस्थी और सचिन हीरानंद। जिला खेल अधिकारी हमीरपुर विवेक एवं प्रतियोगिता के समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इन सभी विजेताओं को 26 मार्च को सुजानपुर होली फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Badminton competition organized for the first time in national level Holi festival
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: badminton competition organized, for the first time, in national level holi festival, hamirpur, hp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved