- संसदीय क्षेत्र में क्या किया कोई चर्चा नहीं करते
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
- सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में
हमीरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर संदीप संख्यान ने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास में उनका आखिर योगदान रहा क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे इस क्षेत्र की जनता के साथ सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार करते हैं। लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या हल करने में मुकम्मल तौर पर असफल साबित हुए हैं।
संख्यान ने कहा कि अनुराग केवल गांधी परिवार के खिलाफ आलोचना करने का बीड़ा उठाए हुए हैं। वह सोनिया, राहुल और प्रियंका के खिलाफ उनकी आलोचना करके पार्टी के अपने राष्ट्रीय नेताओं को खुश करते हैं और उसी के बदले उनका काम चल रहा है।
बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय केंद्रीय मंत्री का केंद्र से इस प्रदेश के विकास के लिए क्या योगदान रहा है। यह भी अनुराग ठाकुर को बताना चाहिए। इसके अलावा मौजूदा कांग्रेस सरकार के 15 माह के शासनकाल में केंद्र से ऐसा क्या प्रदेशवासियों को अनुराग दे पाए हैं जो उनके मंत्रालय से ताल्लुक रखता हो। उन्होंने पूछा की ना ही तो उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ना ही खेल विभाग से अपने संसदीय क्षेत्र और हिमाचल को कोई दशा दिशा देने का प्रयास किया हो। यहां के युवाओं को आईपीएल में खेलने का मौका मिला हो। वे मुकम्मल तौर पर असफल साबित हुए हैं।
उन्होंने याद दिलाया की प्रसारण मंत्रालय के जरिए जो चीज वह कर सकते थे उसमें उन्होंने रुचि नहीं दिखाई कोविद कल में जिन मीडिया कर्मचारियों की मौत हुई उनके लिए अनुराग ने क्या किया यह भी बताना चाहिए मजीठिया वेज बोर्ड का मामला सूचना प्रसारण मंत्रालय में लंबित पड़ा हुआ है। उस पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि अनुराग यह भी बताएं कि कौन सी ठोस नीति मीडिया के लिए उन्होंने बनाई है। केवल 10 जनपद को कोसने की एवज में वे खुद के लिए पार्टी में पदों पर बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है सामाजिक न्याय पर भाजपा की परिभाषा क्या है। इसे भी बताना चाहिए। केवल वोट की राजनीति करती है। उन्होंने राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल सहित भाजपा के सभी उन प्रत्याशियों जो उपचुनाव में भाजपा के चहेते बने हुए हैं पर करारा प्रहार किया और कहा कि काडर बेस पार्टी अब कहां चली गई है। जिन लोगों ने अपना ईमान बेचा, उन्हें पार्टी ने अब उम्मीदवार बना दिया। एक-एक करके सभी बिकाऊ विधायकों पर उन्होंने कटाक्ष किए। यह पूछे जाने पर कि हमीरपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस केवल औपचारिकता के लिए चुनाव लड़ती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, जब उनसे यह पूछा गया कि यह पार्टी लगातार कई चुनाव हार चुकी है और अब वह अनुराग ठाकुर को कोस कर चुनाव की इस ऐन बेला पर आखिर क्या करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि अनुराग मुकम्मल तौर पर फेल साबित हुए हैं। इसलिए जनता को बताना जरूरी है।
कांग्रेस की वी टीम पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पार्टी ने कभी ऐसी कोई रिपोर्ट तैयार करके हाईकमान को दी हो, उन्हें मालूम नहीं है।
कॉन्फ्रेंस में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर और जिला मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा भी मौजूद थे।
अमेरिका को शून्य टैरिफ व्यापार समझौते की पेशकश कर रहा भारत : डोनाल्ड ट्रंप
भारत से उलझकर क्या मिला? बलूचिस्तान टू चटगांव एक बार फिर खंडित होने की कगार पर पाकिस्तान और बांग्लादेश
पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की 'नकल', सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
Daily Horoscope