• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेना भर्ती रैली के लिए पात्र उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी

Admit card issued to eligible candidates for army recruitment rally - Hamirpur News in Hindi

- बिलासपुर के लुहणू मैदान में 3 से होगी ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की भर्ती हमीरपुर । थल सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए 3 से 9 सितंबर तक बिलासपुर के लुहणू मैदान में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि रैली के लिए पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी एनआईसी.इन पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा इन्हें पात्र उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भी भेज दिया गया है।
कर्नल बीएस भंडारी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे भर्ती के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट एक अच्छे एवं कलर्ड प्रिंटर में ही निकालकर लाएं। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार वेबसाइट में दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और इसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज और इनकी सेल्फ अटेस्टड कॉपियां अवश्य लाएं।
इन आवश्यक दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति या डोगरा प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल या कालेज चरित्र प्रमाण पत्र, सरपंच द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक के बेटे का प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, खेल की उपलब्धियों का प्रमाण पत्र, हल्फनामा, बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड, पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है।
भंडारी ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता ओपन स्कूल से हासिल की है, तो उसे उस संस्थान के छोडऩे का सर्टिफिकेट लाना होगा, जहां से उसने अंतिम बार रेगुलर स्टूडेंटस के रूप में शिक्षा हासिल की हो। इस सर्टिफिकेट पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी या इसी विभाग के जिला स्तर के अधिकारी के काउंटर साइन होने चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Admit card issued to eligible candidates for army recruitment rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: admit card, issued, to eligible candidates, for army recruitment rally, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved