• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीसरा टी 20 मैच: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 से बढ़त

Third T20 match: India thrashed South Africa by 7 wickets, taking a 2-1 lead in the series - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 44 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान एडेन मार्करम ने पारी को संभालने की कोशिश की। मार्करम ने 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि एनरिक नॉर्त्जे ने 12 रन जुटाए। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। मेजबान टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 60 रन की साझेदारी की।
अभिषेक 18 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल ने 28 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन और शिवम दुबे ने 10 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को 101 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने न्यू चंडीगढ़ में आयोजित दूसरे मुकाबले को 51 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी, लेकिन अब एक बार फिर बढ़त भारत के पास है। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज के शेष दो मुकाबले लखनऊ और अहमदाबाद में क्रमश: 17 दिसंबर और 19 दिसंबर को खेले जाने हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Third T20 match: India thrashed South Africa by 7 wickets, taking a 2-1 lead in the series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala, india vs south africa, 3rd t20i, series lead 2-1, abhishek sharma, arshdeep singh, hardik pandya milestone, shivam dube final blow, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved