• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल में सीमेंट पड़ोसी राज्यों से महंगी क्यों मिल रही है, जानिए

Why is cement getting expensive from neighboring states in Himachal - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। सीमेंट उद्योग होने के बावजूद हिमाचल में सीमेंट पड़ोसी राज्यों से महंगा क्यों मिल रहा है। इसका कारण उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने सदन में बताया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में अधिक माल भाड़ा, कम सीमेंट कंपनियों का होना व सीमेंट के प्रति बैग पर एजीटी व सीजीसीआर कर लागू होना इसका मुख्य कारण है। यह जानकारी उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने बिलासपुर के विधायक सुभाष ठाकुर व सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के पूछे प्रश्न के उत्तर में दी। उद्योग, श्रम एवं रोजगार, तकनीकी शिक्षा तथा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्थित विभिन्न सीमेंट कंपनियों द्वारा खुले बाज़ार में सीमेंट के रेट अपने स्तर पर निर्धारित किए जाते हैं, क्योंकि सीमेंट एक अनियंत्रित मद है। भारत सरकार की अधिसूचना संख्या: एस आ-168(ई), दिनांक 1 मार्च, 1989 एवं राज्य सरकार की अधिसूचना संख्या एफडीएस-ए (3)-6/82, दिनांक 16 जनवरी, 1991 द्वारा सीमेंट के वितरण एवं मूल्य निर्धारण के नियन्त्रण को समाप्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न सीमेंट कंपनियों द्वारा रेट मांग एवं पूर्ति के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्य की तुलना में सीमेंट थोड़ा मंहगा मिलता है फिर भी सरकार द्वारा समय-2 पर उक्त सीमेंट कंपनियों के साथ बैठक बुलाकर उन्हें खुले बाजार में सीमेंट के रेट कम करने के निर्देश दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why is cement getting expensive from neighboring states in Himachal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cement industry, himachal, cement, neighboring states, expensive, dharamsala news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved