धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त ने कहा कि जब-जब भी केन्द्र में कांग्रेस सरकार आयी तब-तब हिमाचल के साथ हमेशा सौतेला बर्ताव हुआ है। जिससे यह पहाड़ी प्रदेश विकास की दौड़ मे पिछड़ता चला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकार को दी गई हजारों करोड़ की मदद को बंदरबांट में लुटा दिया गया। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ही यहां विकास की लहर शुरू हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा नेता ने कहा कि डबल इंजन को सरकार द्वारा प्रदेश में विकास की गति से घबराये कांग्रेस नेता तब कहां थे जब पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश को दिया गया विशेष औद्योगिक राज्य का पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा प्रदेश के ही दो मंत्रियों वीरभद्र सिंह और आनंद शर्मा के रहते हुए केन्द्र की कांग्रेसनीत यू.पी.ए. सरकार ने प्रदेश से छीन लिया था ?
शशि दत्त ने कहा कि 13वें वित्तायोग के दौरान पूरे देश को 150 प्रतिशत वृद्धि मिली तो हिमाचल के कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति दुराग्रहपूर्ण रवैया अपनाते हुए यह वृद्धि मात्र 50 प्रतिशत देकर प्रदेश के विकास को ग्रहण लगाने की कोशिश की थी। इसके विपरीत वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने प्रदेश के साथ हुए सारे भेदभाव को खत्म करके 14वें वित्तायोग में इस आर्थिक सहायता को 235 प्रतिशत कर दिया था।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope