• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उस्ताद अमजद अली ने धर्मशाला में दलाई लामा को सौंपा ग्रैमी सम्मान, बताया- 'गर्व और सौभाग्य की बात'

Ustad Amjad Ali presented the Grammy Award to the Dalai Lama in Dharamshala, calling it a matter of pride and good fortune. - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला । तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार औपचारिक तौर पर धर्मशाला स्थित उनके आवास पर प्रदान की गई। यह सम्मान प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने उन्हें भेंट किया। इस अवसर पर उस्ताद के पुत्र अमान अली बंगश और अयान अली बंगश भी मौजूद रहे। दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार ‘बेस्ट ऑडियोबुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग’ श्रेणी में उनकी ऑडियोबुक 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए मिला। यह दलाई लामा के शांति, करुणा और मानव एकता से जुड़े विचारों को भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ जोड़ती है।
इस सहयोग ने दुनिया भर के लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने में संगीत और आध्यात्मिक ज्ञान की ताकत को उजागर किया है।
कार्यक्रम के दौरान उस्ताद अमजद अली खान ने कहा कि दलाई लामा को यह सम्मान सौंपना गर्व और सौभाग्य की बात है। दलाई लामा का जीवन और उनके विचार पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
फरवरी में ग्रैमी पुरस्कार मिलने पर दलाई लामा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि वह इस सम्मान को विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करते हैं। उनके अनुसार यह पुरस्कार किसी व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता के प्रति साझा जिम्मेदारी की पहचान है।
उन्होंने कहा कि शांति, करुणा, पर्यावरण की रक्षा और मानव एकता जैसे मूल्य दुनिया के आठ अरब लोगों के कल्याण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मान से उनका संदेश और अधिक लोगों तक पहुंचेंगे।
दलाई लामा को मिली इस उपलब्धि पर तिब्बती नेताओं ने भी खुशी व्यक्त की। तिब्बती संसद के स्पीकर खेनपो सोनम तेनफेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान ज्ञान और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की कला की वैश्विक पहचान है।
इसके अलावा तिब्बती राजनीतिक नेता सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने भी दलाई लामा को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि पूरे तिब्बती समुदाय के लिए गर्व का विषय है।
गौरतलब है कि दलाई लामा लंबे समय से विश्वभर में शांति, करुणा और मानव एकता का संदेश देते रहे हैं। उनकी नवीनतम पुस्तक में तिब्बत, चीन और निर्वासन के जीवन से जुड़े अनुभवों का भी विस्तृत उल्लेख किया गया है। उनके विचार दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करने के साथ ही गहरा असर भी डाल रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ustad Amjad Ali presented the Grammy Award to the Dalai Lama in Dharamshala, calling it a matter of pride and good fortune.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala, dalai lama, ustad amjad ali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved