• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस को कमजोर करके भाजपा को लाभ देने की कोशिश करते हैं : नरदेव

ज्वालामुखी। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नरदेव कंवर ने यहां पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें अपनी जुबान पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी है। कहा कि वीरभद्र सिंह अपनी आदत के अनुसार हर बार चुनावों के नजदीक कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास कर भाजपा को लाभ देने की कोशिश करते हैं। लेकिन वह जान लें कि अब पार्टी मजबूत संगठन बन चुकी है,व किसी की मोहताज नहीं।

नरदेव कंवर ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पार्टी आलाकमान पर नकली दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि वह अपने चहेते को पार्टी टिकट दिलवा सकें। यह एक तरह से भाजपा प्रत्याशी की ही मदद होगी। वीरभद्र सिंह को पार्टी में फूट डालने के बजाये पार्टी के हित में बात करनी चाहिये। पार्टी टिकट पार्टी आलाकमान ही तय करती है। न कि कोई व्यक्ति विशेष।

नरदेव कंवर ने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को कबाड़ कहा है, उससे कार्यकर्ताओं की मनोबल आहत हुआ हैं। कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी होते हैं न कि कूड़ा-कबाड़। वीरभद्र सिंह को ऐसा कहना शोभा नहीं देता। वीरभद्र सिंह उन्हें कबाड़ सिद्ध करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी एक का कुनबा नहीं है। कांग्रेस विचारधारा से चलने वाला संगठन है। प्रदेशाध्यक्ष के पद से बदल जाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू पर वीरभद्र सिंह की टिप्पणी अनुचित है, जब वह पद पर नहीं रहे तो उनके खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने का औचित्य ही नहीं बनता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trying to benefit the BJP by weakening the Congress: Naradev Kanwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress party district president naradev kanwar, former cm virbhadra singh, congress weak, bjp gains, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नरदेव कंवर, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved