• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परिवहन मंत्री ने किया बिग बाजार का शुभारंभ

Transport Minister inaugurates Big Bazaar - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने आज फ्यूचर ग्रुप द्वारा संचालित बिग बाजार की कांगड़ा इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे इतनी सारी सुविधाओं के साथ शुरु हुआ यह बाजार कांगड़ा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े व्यापारिक संस्थानों के आने से बड़े पैमाने पर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार भी प्राप्त हुआ है तथा स्थानीय लोगों को भी इससे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिग बाजार में फल एवं सब्जियों को भी बेचा जायेगा जिससे स्थानीय किसानोें को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर बिग बाजार के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख धनंजय सेनगुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और बिग बाजार स्टोर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रघुवीर बाली, सुमन वर्मा, अजय वर्मा, डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय चौधरी, अधिशासी अभियंता आईपीएच दीपक गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Transport Minister inaugurates Big Bazaar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big bazaar, big bazaar in kangra, fruits and vegetables, transport minister of himachal, gs bali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved