• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं में देरी के लिया राज्य की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार- इंदुबाला गोस्वामी

The Congress government in the state is responsible for the delays in railway projects in Himachal Pradesh - Indubala Goswami - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा रेलवे परियोजनाओं को भूमि ट्रांसफर करने में देरी और रेलवे परियोजनाओं में राज्य सरकार की हिस्सेदारी न देने की बजह से हिमाचल प्रदेश में रेलवे परियोजनाओं के कार्यन्वन में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि भानुपल्ली - बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश में 124 हैक्टर भूमि की जरूरत है लेकिन राज्य सरकार ने रेलवे को अभी तक मात्र 82 हैक्टर भूमि ही ट्रांसफर की है तथा ट्रांसफर भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रेल परियोजना के निर्माण में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिलासपुर से बेरी के बीच भूमि स्थानांतरित नहीं की गई है जिसकी बजह से इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि 63 किलो मीटर लम्बी भानुपल्ली- बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य की 25 प्रतिशत निर्माण लागत राज्य सरकार द्वारा वहन की जानी है जबकि इस परियोजना की बाकी 75 प्रतिशत निर्माण लागत केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर कुल 6753 करोड़ लागत स्वीकृत की गई है जिसमे 1617 करोड़ भूमि अधिगहण की लागत भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि अब तक इस परियोजना पर 5,252 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके हैं जिसमें राज्य सरकार की देनदारी 2,711 करोड़ रूपये बनती है लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक मात्र 847 करोड़ रूपये अदा किये हैं और 1,863 करोड़ की आदायगी शेष है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से की अदायगी जमा न करने से इस परियोजना के निर्माण में देरी हो रही है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार इस परियोजना को पूरा करने के लिए बचनबद्ध है लेकिन इसकी सफलता राज्य सरकार के सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 -14 के बीच हिमाचल प्रदेश में रेलवे के ढांचागत विकास के लिए 108 करोड़ रूपये प्रदान किये गए जबकि 2025 -26 के लिए हिमाचल प्रदेश की रेल परियोजनाओं के लिए 2716 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
उन्होंने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि हिमाचल में रेल ढांचे के विकास के लिए 52 किलो मीटर लम्बे दौलतपुर चौक -करतोली -तलवाड़ा रेलवे लाइन का काम शुरू किया गया है। 1540 करोड़ रूपये लागत की 28 किलोमीटर लम्बी चण्डीगढ़ -बद्दी नई रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन को रक्षा मन्त्रालय ने सामरिक महत्व की परियोजना के रूप में चिह्नित किया है। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन का सर्वे पूरा कर लिया गया है और बिस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 1,31,000 करोड़ रूपये लागत की इस परियोजना के अन्तर्गत 489 किलो मीटर लम्बी रेलवे लाइन निर्मित होगी जिसमे 270 किलोमीटर लम्बी लाइन टनलों के बीच से गुजरेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Congress government in the state is responsible for the delays in railway projects in Himachal Pradesh - Indubala Goswami
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala union railway minister ashwini vaishnaw, rajya sabha mp indu bala goswami, himachal pradesh railway projects delays, state government delay land transfer, failure contribute state share, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved