• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रपिता को किया याद

Remembered Mahatma Gandhi - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच ने बुधवार 30 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में आवश्यक है कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुये समाज के सभी वर्गों के साथ भाईचारे, सौहार्द तथा समानता का व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता की शिक्षायें और आदर्श वर्तमान समय में अधिक प्रासंगिक हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस दिन को जिलाभर में कुष्ठ उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वयं गरीबों, दुखियों और कुष्ठ रोगियों की निःस्वार्थ सेवा कर समाज को कुष्ठ रोगियों के प्रति सेवाभाव रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कुष्ठ रोगियों का निःशुल्क ईलाज उपलब्ध है। इसलिए लोग बिना झिझक अपना उपचार करवा कर लाभ उठाएं। इस मौके पर कुष्ठ उन्मूलन पर जागरूकता संदेश भी पढ़ा।

इस अवसर पर एडीएम मस्त राम भारद्वाज, सहायक आयुक्त कुलबीर राणा व विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा समाज सेवियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके अपने श्रद्धासुमन भेंट किये तथा दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Remembered Mahatma Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: additional deputy commissioner kk saroch, the father of the nation, mahatma gandhi, punyathithi, shradavajali, अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved