धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश की चारों सीटों पर प्रचार करने के लिए आएंगे। इस बार कांग्रेस चारों सीटों से भाजपा को हराकर बाहर करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने राहुल को चारों सीटों पर रैलियां करने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने यहां चुनाव प्रचार करने की हामी भर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उनकी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई। राठौर ने राष्ट्रीय महासचिव से कहा कि वह पार्टी में सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करेंगे। पार्टी के प्रत्येक रैंक में अनुशासन सुनिश्चित करेंगे, ताकि कार्यकर्ता उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने हिमाचल के कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने हाल की व्यस्तताओं के बारे में भी उल्लेख किया।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope