• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रपति कोविंद ने डॉ. ओमेश भारती को पदमश्री पुरूस्कार प्रदान किया

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जाने माने चिकित्सक डॉ. ओमेश भारती को मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक सादे समारोह में पदमश्री पुरूस्कार प्रदान किया। हालही में इसके लिए उनका चयन हुआ था। चिकित्सा क्षेत्र में अपने योगदान के लिये पदमश्री पुरूस्कार पाने वाले डाक्टर ओमेश भारती प्रदेश के जिला कांगड़ा से ताल्लुक रखते हैं, इन दिनों शिमला के रिपन अस्पताल में तैनात हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओमेश भारती को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में सीएम ने कहा कि आपके रेबिज रोकथाम के लिए किये गये अति सराहनीय प्रयासों ने प्रदेश का नाम देश विदेश में गौरवान्वित किया है। इससे पहले विशव स्वास्थय संगठन भी रेबिज की रोक के लिये उनकी ओर से की गई सस्ती दवा की खोज के लिये मान्यता दे चुका है। उन्होंने 17 साल के अपने लंबे अनुसंधान के बाद रेबिज के शिकार लोगों के लिये सस्ता ईलाज संभव करवा कर चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है। यह उनके अनुसंधान का ही कमाल है कि अब पूरे रेबिज के शिकार लोगों के लिये ईलाज सस्ता हो सकेगा। हालांकि इससे पहले रेबिज का ईलाज आसान नहीं था।

बकौल उनके पूरे विश्व में प्रत्येक वर्ष रेबीज़ से 59,000 लोगों की मौत हो जाती है। वहीं भारत में 20,000 लोग रेबीज़ से अपने जीवन से हाथ धो बैठते हैं । डॉ भारती के अनुसार, किसी जानवर के काटने पर पीडि़त व्यक्ति का समय रहते इलाज न हो और अगर वह रेबीज़ का शिकार हो जाए तो उसकी दर्दनाक मृत्यु हो जाती है। वह बताते हैं कि इसमें न व्यक्ति जीता है और न ही मरता है। इससे पीड़ित मरीजों की मौत उन्हें सौ बार फांसी देने के बराबर है। उनकी मौत का कारण अक्सर समय रहते जानवर के काटने पर इलाज ना कराना होता है। पागल जानवर के काटने का इलाज, इससे पहले बहुत महँगा पड़ता था, और हर इंसान इसका इलाज कराने की क्षमता नहीं रखता है। आपको बता दें कि किसी पागल जानवर के काटने पर रेबीज का सिर्फ रोकथाम हो सकता है। चिकित्सा जगत में रेबीज का आज भी कोई इलाज नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-President Kovind gave Padma Shree award to Dr. Omesh Bharti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president, ram nath kovind, dr omesh bharti, padmashri puraskar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved