• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को वापस लाने की तैयारी

Preparing to bring back Congress for Lok Sabha elections - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में शनिवार को पालमपुर में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल मौजूद रहीं। लक्ष्य 2019 को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन में रजनी पाटिल ने तीन राज्यों में मिली पार्टी को जीत की बधाई देते हुए इसी तरह आगे बढ़ते रहने की बात कही। रजनी ने कहा कि मतदाताओं ने ये दिखा दिया है कि बीजेपी व मोदी के जुमले अब चलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों की जनता ने इस बात पर मुहर लगाई है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को वापस लाने की तैयारी कर चुके हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी तीन राज्यों में मिली पार्टी को जीत की सबको बधाई दी साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए इसी तरह उत्साहित रहने की बात कही। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के जुमलों पर उनकी जमकर खिंचाई की। सम्मेलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, सुधीर शर्मा, जीएस बाली और अजय महाजन सहित कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले सम्मेलन में पहुंचने पर रजनी पाटिल व सुक्खू का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparing to bring back Congress for Lok Sabha elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress president sukhwinder singh sukku, lok sabha election, bring back, preparations, dharamsala news, punjab news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved