• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत हो सकेंगे अब फार्मेसी कोर्स भी

Pharmacy courses are also going to be done under the Prime Ministers Skill Development scheme - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। मोस्ट प्रोमिसिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त लॉरेट फार्मेसी कॉलेज में अब प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए निशुल्क कोर्स करवाऐं जाऐगें। जिसमें प्रदेश भर से युवा भाग ले सकते हैं। भारत सरकार ने लॉरेट इन्स्टीच्यूट को सेंटर चलाने के लिए मान्यता प्रदान कर दी है। संस्थान के एमडी डा. रण सिंह, प्रिंसिपल डा. एमएस आशावत ने आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार की योजना के तहत संस्थान में डायबिटिक एजुकेटर, डायट अस्सिटेंट, जनरल डयूटी अस्सिटेंट, फार्मेसी अस्सिटेंट के कोर्स करवाए जाएंगे। प्रत्येक कोर्स की 25-25 सीटें रखी गई हैं। जो भी युवा इन वर्गों में पारंगत होकर देश व विदेश में जाना चाहतें हैं उनके लिए यह एक सुनहरी अवसर है। वह इस संस्थान में इस योजना के तहत इन चार कोर्सो को 4 महीने की निशुल्क ट्रेनिंग लेकर विशेष रुप से विशेषज्ञों से ज्ञान प्राप्त कर पांरगत होकर यहां पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रमाण पत्र हासिल कर किसी भी क्षेत्र में जाकर आत्मनिर्भर बनकर अच्छि आजीविका कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का यह पहला संस्थान हैं जिसे चार अलग-2 वर्ग में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत स्वीकृति प्रदान हुई है। इस योजना में प्रदेश के युवाओं का पंजीकरण 1 दिसंबर से शुरु कर दिया जाएगा।
पंजीकरण पहले आओ पहले पाओं के आधार पर किया जाएगा। पंजीकरण करवाने वाले युवाओं को आधार कार्ड, दो फोटो, राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेगा। इस अवसर पर एमडी डा. रण सिंह, प्रिंसिपल डा. एम एस आशावत, डा. मनीश सिन्हा, सी पी एस वर्मा, देवरुप शर्मा, तरुण कुमार व मोहित शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pharmacy courses are also going to be done under the Prime Ministers Skill Development scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pharmacy courses, prime ministers skill development scheme, most promising institute of pharmacy, free pharmacy course, himachal news, registration since december 1, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved