धर्मशाला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह राणा ने शिमला नगर निगम चुनावों में दस साल बाद कांग्रेस पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के लिये शिमला के लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि चार माह बाद एक बार फिर लोगों ने सुक्खू सरकार को समर्थन देकर नगर निगम में जीत दी है। चार महीने पहले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका था। जीत का यह सिलसिला जारी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि चुनावों में जो वादे शिमला के लोगों से किये थे, वह पूरी तरह पूरे होंगे। उन्होंने कहा, हिमाचल के लोगों का एक बार फिर दिल से आभार व्यक्त करते हैं - हिमाचल विधानसभा के बाद शिमला नगर निगम में कॉंग्रेस की यह ऐतिहासिक जीत कॉंग्रेस के ज़मीनी कार्यकर्ताओं की, हिमाचल के नेतृत्व की और जनता से किए गए वादों की जीत है - यह जीत शिमला के लोगों को समर्पित है -भाजपा के लिए सबक लेने का समय है - धर्म के नाम पर नहीं विकास के नाम पर वोट मिलता है। राणा ने कहा कि आज कर्नाटक में भी मतदान में लोग भाजपा के मसूंबों पर पानी फेर देंगे। और कांग्रेस सरकार बनाने का मार्ग भारी बहुमत देकर प्रशस्त करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope