• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी सरकार ने सैनिकों के कल्याण के लिए किए अनेक काम : सीएम जयराम

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस बार कांगड़ा से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इंकार किया, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी हार सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री आज कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित नगरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पालमपुर मंडल द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा ही नहीं, इस बार भी भाजपा चारों सीटों अपनी जीत दर्ज करेगी। उन्हांने कहा कि राज्य का मतदाता प्रदेश भाजपा सरकार के कार्य से संतुष्ट है तथा वे नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए वे बे-बुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हांने कहा कि प्रदेशवासी जानते हैं कि भाजपा सरकार विकास पर विश्वास रखती है, क्षेत्रवाद की राजनीति में नहीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वीर भूमि है और नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में जन कल्याण तथा देश को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए 75 संकल्प लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में नए भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi government has done many things for the welfare of soldiers: CM Jairam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister jai ram thakur, modi government, welfare of soldiers, lok sabha elections 2019, dharmshala news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved