धर्मशाला। धर्मशाला उपचुनाव में आज नगर निगम धर्मशाला के चुने हुए पार्षदों ने आज बैठक कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर संग रणनीति बनाई। पार्टी के कुल 17 पार्षदों में से 14 पार्षद नगर निगम में कांग्रेस के हैं। सभी पार्षदों ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण को जिताने का प्रण लेते हुए नगरनिगम क्षेत्र से पार्टी को भारी बढ़त दिलाने का भरोसा पार्टी अध्यक्ष को दिया। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी विजय कर्ण ने सभी पार्षदों के समर्थन के लिए आभार प्रकट करते हुए सभी को साथ आए कर चलने का वचन दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में विशेषरूप से उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, विधायक पवन काजल,महापौर देवेंद्र जग्गी, महासचिव केवल पठानिया ने भी अपने विचारा रखे।इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला को नगरनिगम दिया, स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट दिया,साथ ही धर्मशाला को राजधानी का दर्जा दे कर अधिमान दिया और दर्जनों प्रोजेक्ट दिए लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सभी विकास के कार्य बंद कर दिए। कांगड़ा ज़िला की जम कर अनदेखी हो रही है। विकास योजनाओं को राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।
उन्होंने सभी पार्टी के चुने हुए पार्षदों को मेहनत के साथ कांग्रेस के युवा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत को पार्टी पूरा सम्मान देगी और कड़ी मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में विशेष अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा के जुमलों से मोह भंग हो चुका है और परिवर्तन निश्चित है। बैठक में पार्षद नीनू शर्मा, सविता कार्की, रजनी व्यास, सरोज गुलेरिया, सुषमा रंधावा, विक्रम खनका, माया देवी, बबिता, स्वर्णा देवी ने भाग लिया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope