• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खराब मौसम के चलते गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द : SSB ट्रेनिंग सेंटर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होना था शामिल

Home Minister Amit Shah Himachal Pradesh visit canceled due to bad weather: Was scheduled to attend SSB Training Centers Foundation Day program - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला/कांगड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल प्रदेश का प्रस्तावित दौरा खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया है। उन्हें आज 20 दिसंबर को कांगड़ा जिले के सपड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) ट्रेनिंग सेंटर के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं सपड़ी पहुंचकर गृह मंत्री का स्वागत करने वाले थे। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि खराब मौसम के कारण गृह मंत्री का दौरा रद्द किया गया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गृह मंत्री के दौरे के रद्द होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। हवाई गतिविधियों पर लगाया गया था प्रतिबंध
गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा कारणों से ज्वालामुखी सब-डिवीजन क्षेत्र में एयरो-स्पोर्ट्स और सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान, हॉट एयर बैलूनिंग सहित सभी एयरो-स्पोर्ट्स गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई थीं। यह निर्णय वीवीआईपी सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर लिया गया था।
जिला प्रशासन और हिमाचल भाजपा द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन दौरा रद्द होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।
सीएम उठा सकते थे 1500 करोड़ के पैकेज का मुद्दा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान हिमाचल से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाने वाले थे। खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आपदा राहत के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को शीघ्र जारी करने की मांग रखी जानी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पैकेज की घोषणा 9 सितंबर को धर्मशाला दौरे के दौरान की थी।
ढाई महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद यह राशि अब तक जारी नहीं हो पाई है। इसके बाद 7 केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय अधिकारियों की टीमें भी दो बार हिमाचल का दौरा कर आपदा की स्थिति का जायजा ले चुकी हैं, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से राहत राशि जारी नहीं की गई। ऐसे में अमित शाह के दौरे से प्रदेश को राहत राशि मिलने की उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Home Minister Amit Shah Himachal Pradesh visit canceled due to bad weather: Was scheduled to attend SSB Training Centers Foundation Day program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home minister amit shah, himachal pradesh, amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved