• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आॅल इंडिया फैडरेशन से जुड़ेगा हिमाचल प्रदेश प्रा. कालेज एसोसिएशन

Himachal Pradesh Pvt College association Affiliate with All India Federation - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश प्राईवेट कालेज एसोसिएशन की एक मीटिंग प्रदेश प्रधान रजनीश बांसल की अध्यक्षता में हिमाचल में हुई। इस दौरान प्रधान ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टिट्यूशन और चेयरमैन आर्यन्स ग्रुप आफ कॉलेज राजपुरा नजदीक चंडीगढ़ के डा. अंशु कटारिया ने विशेष तौर पर हिमाचल में शिरकत की। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्थाओं की भलाई और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस मीटिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्राईवेट कालेजों ने सर्व समिति के साथ ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टिट्यूशन के चीफ पैटर्न मुनि रत्नम, प्रधान डा.अंशु कटारिया और महासचिव के.वी. के राव की लीडरशिप पूर्ण भरोसा जताते हुए आल इंडिया फेडरेशन के मैंबर बनने का फैसला लिया। इस मौके मीटिंग को संबोधन करते हुए प्रधान आल इंडिया फेडरेशन आफ सेल्फ फाईनैंसिंग टैक्निकल इंस्टिच्यूशनज और चेयरमैन आर्यन्स ग्रुप आफ कॉलेज राजपुरा नजदीक चंडीगढ़ डा. अंशु कटारिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राईवेट कालेज एसोसिएशन ने आल इंडिया फेडरेशन के साथ जुडऩे का जो फैसला लिया है, उसका स्वागत है। इस फैसले के साथ हिंदुस्तान के बीच वाले कालेज आपस में मिल कर कालेजों को आ रही समस्याओं का निपटारा आसानी के साथ कर सकेंगे। इस मीटिंग में विशेष के तौर और आंध्रा प्रदेश हैदराबाद से हिस्सा लेने के लिए पहुँचे के .वी. के राव महासचिव ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टिट्यूशन और चेयरमैन सैंट मैंरी ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन हैदराबाद ने कहा कि इस फैसले के साथ हिंदुस्तान के बीच की सभी संस्थाओं को और भी ज्यादा बल मिलेगा व तरक्की के रास्ते खुल्लेगें। मीटिंग दौरान कॉलेजों में पढ़ते विद्यार्थियों के भविष्य के मद्देनजर विद्यार्थियों के सर्व समर्थकी विकास, उच्चतम शिक्षा प्रणाली, प्राईवेट कालेजों को मौजूदा दौर में आ रही मुश्किलों आदि पर भी गहरी विचार चर्चा की गई।
दूसरों के अलावा इस मीटिंग में कृपाल सिंह चेयरमैन ग्रीन हिल इंजीनियरिंग कालेज सोलन, राकेश गुप्ता चेयरमैन बैल्ज इस्टीच्यूशनज शिमला, डा. आर के अभिलाषी अभिलाषी ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनज मंडी, परशोतम शर्मा प्रधान शिवा ग्रुप आफ इस्टीच्यूशनज बिलासपुर, रजनीश गौतम सैक्ट्री गौतम कालेज हमीरपुर, भुपिन्दर शर्मा चेयरमैन देव भूमि ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनज कम, जनरल सिंह मिनरोवा ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनज कांगड़ा, दुशंत सैक्ट्री हाइट ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशनज कांगड़ा, नेत्र सिंह ठाकुर विनायका कालेज आफ फार्मेसी कुल्लू, ललित सैक्ट्री टी आर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी मंडी, डा. सिंगला हिमाचल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी पाउंटा साहिब खास तौर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh Pvt College association Affiliate with All India Federation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh pvt college association, affiliate with all india federation, muni ratnam, drashshu kataria, kv k rao, all india federation of self financing technical institutions, rajneesh bansal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved