• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमाचल प्रदेश : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने ज्वालामुखी शक्तिपीठ में शीश नवाया

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्मपत्नी सहित आज अपने कांगड़ा जिला के प्रवास के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इससे पहले राज्यपाल सशस्त्र सीमा बल के केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र सपडी हेलीपैड पर उतरे। जहां उनका कांगड़ा जिला के अधिकारियों व एसएसबी के जवानों ने स्वागत किया। उसके बाद राज्यपाल , लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला के साथ ज्वालामुखी पहुंचे। राज्यपाल शुक्ला ने अपनी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला के साथ यहां मंदिर के गर्भगृह पर पहुंच कर दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्यपाल का परंपरागत वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया गया। राज्यपाल मंदिर की परिक्रमा कर मंदिर न्यास की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों का जायजा लिया। कांगड़ा के जिलाधीश निपुण जिंदल ने राज्यपाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ संजीव कुमार , डीएसपी विकास धीमान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बाद में राज्यपाल कांगड़ा रवाना हो गये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh: Governor Shiv Pratap Shukla bowed his head at Jwalamukhi Shaktipeeth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shiv pratap shukla, himachal pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved