• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमाचल प्रदेश: छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा

धर्मशाला। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में हिमाचल प्रदेश सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नियम 62 के तहत विधायक जगत सिंह नेगी ने सदन में छात्रवृत्ति घोटाले का मामला उठाया। विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सदन में नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार सीबीआई जांच में ढील बरतने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन गरीब बच्चों का विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भविष्य खराब हो रहा है। उसके लिए कोई ठोस कदम उठाने को लेकर सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण दिया जाए। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस मुद्दे को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सरकार आने के बाद ही ये मुद्दा सामने आया है। जनजातीय और अनूसूचित जनजाति के छात्रों को एचआरडी मंत्रालय की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्तियों में सामने आए घोटाले की पेचीदगियां इतनी हैं कि हो सकता है कि प्रदेश की जांच एजेंसियां भी किसी नतीजे पर न पहुंच सकें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसको देखते हुए इस मामले को लेकर केंद्र का सहयोग भी लिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीआई की जांच के लिए भी उनकी ओर से भारत सरकार से आग्रह किया गया है इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। बाकी जिन शैक्षणिक संस्थानों में संबंधित छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनकी छात्रवृत्ति नहीं रोकी जाएगी उसके लिए आदेश दिए जाएंगे। सदन में शिक्षा मंत्री के जवाब से तल्खी खाकर विपक्ष ने सदन का बहिष्कार करते हुए वाकआउट कर दिया। महज 3 मिनट के बहिष्कार के बाद विपक्ष सदन में लौट आया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh: Disorder in the Assembly about the scholarship scam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scholarship scam, assembly, hooliganism himachal pradesh, dharamshala news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved